इलाही ख़ैर! वो हरदम नई बेदाद करते हैं,

हमें तोहमत लगाते हैं, जो हम फ़रियाद करते हैं

कभी आज़ाद करते हैं, कभी बेदाद करते हैं

मगर इस पर भी हम सौ जी से उनको याद हैं 

(रामप्रसाद बिस्लिम)

                        दाशरथी कृष्णमाचार्य: साहित्यिक प्रतिभा और क्रांतिकारी विचारधारा 

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। स्वतंत्रता एक दिन की उपलब्धि नहीं है, इसमें अनगिनत वीरों और क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों को न्योछावर किया और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस संग्राम में साहित्य जगत ने भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बहुत से लेखकों ने अपने लेखन के माध्यम से जनचेतना जगाई और आंदोलन को प्रेरित किया। भारत की आजादी का संग्राम केवल तलवार और बंदूक तक ही सीमित नहीं था। इस संघर्ष में कवियों और लेखकों ने भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी रचनाएँ न केवल जनमानस को प्रेरित करती थीं बल्कि उनमें आज़ादी की लहर भी भर देती थी। इस संघर्ष के दौरान कई कवियों ने क्रांतिकारी कविताएँ लिखीं, जिन्होंने भारतीय युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, उनमें से एक है "दाशरथी कृष्णमाचार्य"।


दाशरथी कृष्णमाचार्य भारतीय साहित्य के एक प्रमुख तेलुगु लेखक और कवी थे। उनका जन्म २२ जुलाई को तेलंगाना में हुआ था। उनका नाम तेलुगु साहित्य में बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। वे न केवल एक महान लेखक थे बल्कि एक प्रखर क्रांतिकारी भी थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक बदलाव का संदेश दिया। उन्होंने बहुत छोटी सी उम्र से ही कविताएं लिखना प्रारंभ कर दिया था। उनकी कविता क्रांतिकारी और मार्क्सवादी विचारधारा से प्रभावित थी। उनकी कविताओं के प्रमुख विषय दलित, गरीब, शोषित और मजदूर थे। दशरथी ने वामपंथी आंध्र महासभा आंदोलन में स्वयंसेवक के रूप में तेलंगाना के गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया। उन पर महात्मा गांधी और कंदुकुरी वीरसलिंगम का गहरा प्रभाव पड़ा, लेकिन उनके ज्यादातर दोस्त वामपंथी और कम्युनिस्ट क्रांतिकारी थे, जिसके कारण उन्होंने राजनीतिक वामपंथ की ओर रुख किया। उन्हें प्रसिद्धि अपने क्रांतिकारी कविताओं के लिए प्राप्त हुई। उनकी पहली पुस्तक "अग्निधारा" 1947 में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक में निजाम शासन के विरुद्ध तेलंगाना सशस्त्र संगर्ष की कहानी है, जिसमें युवा दशरथी ने एक क्रांतिकारी के रूप में भूमिका निभाई थी। दशरथी ने "अग्निधारा" का कुछ अंश जेल में रहते हुए लिखा और रिहा होने के बाद इसे पूरा किया। 1947 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और उन्हें बाकी नेताओं के साथ बारंगल सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था। जेल में रहते हुए उन्होंने कई कविताएं लिखीं। रिहा होने के बाद वे तेलंगाना छोड़कर विजयवाड़ा चले गए और निजाम के खिलाफ तेलगु देशमें कई कविताएं लिखीं। उन्होंने अपनी लेखनी में समाज में मौजूद असमानताओं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और रचनाओं में समाज में दलित और शोषित वर्गों के प्रति गहरी संवेदनशीलता दिखाई।उनकी कुछ प्रमुख कृतियों में रुद्रवीणा, महंद्रोद्यम, पुनर्नवम, अमृताभिषेकम, कवितापुष्पकम और गालिब गीतलु शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने तेलुगु फिल्मों के लिए भी कई गीत लिखे थे। दाशरथि को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, 1974 में उन्हें अपनी रचना 'अँधेरे की खिलाई' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया और उन्हें आंध्र प्रदेश सरकार के आस्थान कवी के रूप में भी चुना गया था।




लेखक/ लेखिका: रचियेता वैष्णव (कविशाला - Content Writer)