“साहित्य आत्मा की गहराइयों से उठे हुए विचारों का प्रतिक होता है”
साहित्य जगत से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जन्म और पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी साहित्यिक यात्रा और योगदान का संक्षेप में वर्णन। उनकी रचनाएँ एवं विचार साहित्य के दायरे को विस्तारित और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करती हैं।
चूल्हा मिट्टी का
मिट्टी तालाब की
तालाब ठाकुर का।
भूख रोटी की
रोटी बाजरे की
बाजरा खेत का
खेत ठाकुर का।...... (ओमप्रकाश बाल्मीकि)
गुर्रम जाशुवा (28सितम्बर1895—24जुलाई1971)
गुर्रम जाशुवा एक प्रमुख तेलुगु कवी थे। उनका जन्म 28 सितम्बर को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में हुआ था। उनकी कविताएं सामाजिक सुधार और न्याय के आदर्श पर आधारित थीं। उनकी रचनाएं मुख्य रूप से दलित समाज के संघर्ष और सामाजिक भेदभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया करती थीं, सभी रचनाओं में अस्पृश्यता, दलित अधिकार और अलगाव के खिलाफ विरोध मुख्य विषय रहते थे। आंध्र प्रदेश में दलित समुदाय जाशुवा को प्रथम तेलुगु दलित कवी मानते हैं और उनके नाम को साहित्य इतिहास से मिटाने का विरोध करते हैं। उनकी कुछ प्रमुख रचनाओं में "गब्बिलम", "फिरदौसी" और "कंडिसेकुडु" शामिल हैं। 1941 में प्रकाशित हुई "गब्बिलम" उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना है, जो की कालिदास के "मेघदूत" पर आधारित है। उनकी कविता और साहित्य के कलातीत उदाहरण के लिए "सहस्राबादी का कवि" भी कहा जाता है। उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिसमें साहित्य अकादमी और भारत का तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार पद्म श्री भी शामिल है।
कुमुद चंद्र हज़ारिका ( 24जुलाई1952)
कुमुद हजारिका भारतीय साहित्य के एक प्रमुख असमिया लेखक हैं जो रंजू हजारिका के नाम से काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें असम के सबसे प्रिय लेखकों में से एक माना जाता है। उनका जन्म 24 जुलाई को ‘सोणीपुर’ में एक असमिया परिवार में हुआ था। उनका बचपन से ही साहित्य की ओर काफी रुझान था जिसने उन्हें कुछ लघु कथाएं और कविताएं लिखने के लिए प्रेरित किया, जो कुछ स्थानीय समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हुईं। उन्होंने 1973 में अपना पहला उपन्यास "बहुरूपी" की रचना की। इसके पश्चात, उन्होंने कई प्रसिद्ध उपन्यास लिखे, जैसे "क्लांता सूर्यरश्मि”, "संध”, "मायाजाल”, "दुरांता दश्यु” आदि। 1982 में, उन्होंने साहित्य की दुनिया में कदम रखा और असमिया त्रिशूल पत्रिका के संपादक बने। इसके दो साल बाद, वे गुवाहाटी चले गए और "संगकेट" नामक एक नई पत्रिका का संपादन करने लगे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बच्चों के लिए "कोन कोन" नामक एक पत्रिका भी शुरू की, लेकिन यह अधिक समय तक नहीं चल सकी । एक दशक बाद, उन्होंने हिया, ताल, और करेंग जैसी प्रमुख असमिया पत्रिकाओं में भी संपादक के रूप में कार्य किया। उन्होंने असमिया भाषा में थ्रिलर, सोशल, हॉरर, साइंस फिक्शन, बच्चों की किताबें, कॉमेडी, और एडवेंचर जैसी विभिन्न शैलियों में 750 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उनके साहित्यिक योगदानों के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें रहस्या सम्राट, प्रेरणा बोटा, साहित्य पुरस्कार आदि शामिल हैं। रंजू हज़ारिका ने असमिया साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्यों ने असमिया भाषा की समृद्धि को बढ़ाया और साहित्यिक विविधता को प्रोत्साहित किया।
लेखक/ लेखिका: रचियेता वैष्णव (कविशाला - Content Writer)
