"एक लेखक अपने लेखन से जीवन के विभिन्न पहलुओं को स्पर्श करता है।" 

साहित्य जगत से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जन्म एवं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी साहित्यिक यात्रा और योगदान का संक्षेप में वर्णन। उनकी रचनाएँ एवं विचार साहित्य के दायरे को विस्तारित और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करती हैं।

बाबूराम इशारा (7 सितम्बर, 1934-25जुलाई2012)

बाबूराम इशारा भारतीय सिनेमा जगत के एक प्रसिद्ध निर्देशक और पटकथा लेखक थे। उनका वास्तविक नाम रोशन लाल शर्मा था। उनका जन्म 7 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुआ था। उन्हें मुख्य रूप से उनके 1970 के दशक की फिल्मों के लिए जाना जाता है। बाबूराम इशारा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों के सेट पर चाय परोसने से की थी, लेकिन जल्द ही वे स्पॉट बॉय बन गए। उनकी प्रतिभा और परिश्रम ने उन्हें एक संवाद लेखक के रूप में पहचान दिलाई और धीरे-धीरे पटकथा लेखक के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदानों ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई। वर्ष 1964 से 1996 तक, उन्होंने 35 फिल्में बनाईं। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'लोग क्या कहेंगे', 'मिलाप', 'घर की लाज', 'वो फिर आएगी' और 'सौतेला भाई' शामिल हैं। इन फिल्मों के लिए उन्हें बहुत प्रसिद्धि प्राप्त मिली। ये फिल्में अक्सर उस समय के वर्जित विषयों पर आधारित होती थीं, जो समाज के विभिन्न पहलुओं को छूती थीं। उनकी फिल्म 'सौतेला भाई' को समीक्षकों द्वारा बहुत प्रशंसा मिली। बाबू राम इशारा ने फिल्म उद्योग में कई नए चेहरों को भी पेश किया, जिनमें प्रसिद्ध अभिनेत्री परवीन बॉबी और संगीतकार बप्पी लहरी शामिल हैं। 25जुलाई2012 को 77वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गयी. 

उनके द्वारा लिखी एवं निर्देशित की हुए कुछ फिल्मे : 

सौतेला भाई, 1996 में रिलीज़ हुई एक हिंदी ड्रामा फ़िल्म है, जिसे बाबूराम इशारा द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था। इस फ़िल्म की कहानी पारिवारिक ड्रामा और रिश्तों के तनाव को दर्शाती है। इस मूवी में प्रमुख भूमिका में रजेश खाना, कुमार गौरव और राज बब्बर जैसे सशक्त अभिनेता थे। फ़िल्म "सौतेला बेटा" में पारिवारिक संघर्ष, भाईचारे की निष्ठा, और सामाजिक दबावों के बीच के द्वंद्व को बारीकी से प्रस्तुत किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे पारिवारिक रिश्ते और सामाजिक अपेक्षाएँ एक-दूसरे के साथ टकराती हैं और किस प्रकार ये तनाव और संघर्ष पैदा करते हैं। यह फ़िल्म अपने समय के सामाजिक और पारिवारिक मुद्दों को उजागर करती है, और दर्शकों को रिश्तों, निष्ठा, और न्याय के महत्वपूर्ण संदेश देती है।

वो फिर आएगी, 1988 में रिलीज़ हुई एक हिंदी हॉरर फिल्म है, जिसे बाबूराम इशारा द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना और फरा नाज़ मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म एक रहस्यमयी और डरावनी कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में मुनमुन सेन की आत्मा फरा नाज़ पर कब्ज़ा कर लेती है, जो राजेश खन्ना की प्रेमिका होती है। फिल्म का मुख्य तत्व यह है कि कैसे राजेश खन्ना आत्मा से छुटकारा पाने के लिए संघर्ष करते हैं और फरा नाज़ को भूत से मुक्त करने के लिए विभिन्न परेशानियों का सामना करते हैं। फिल्म में हॉरर के साथ-साथ रहस्य का भी उचित मिश्रण किया गया है। इस फिल्म ने अपने समय में अपनी अनूठी कहानी से लोगों के दिलों में जगह बनाई।

लोग क्या कहेंगे, 1971 में रिलीज़ हुई एक हिंदी फिल्म है, जिसे बाबूराम इशारा द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में सत्रुघन सिन्हा, शबाना आज़मी और संजीव कुमार आदि जैसे सशक्त अभिनेता मुख्य किरदार में हैं। फिल्म इस बात पर प्रकाश डालती है कि समाज का डर किस प्रकार व्यक्तिगत जीवन और खुशियों पर असर डालता है। बी. आर. इशारा ने अपने निर्देशन के माध्यम से इस सामाजिक मुद्दे को बेहद संजीदगी और यथार्थवादी तरीके से प्रस्तुत किया। "लोग क्या कहेंगे" फिल्म अपनी संवेदनशीलता और प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण दर्शकों के दिलों में काश जगह बना पाई।

इन फिल्मों के माध्यम से बाबूराम इशारा ने समाज के विभिन्न पहलुओं और भावनाओं को बहुत ही सुंदर और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनके निर्देशन की कुशलता और फिल्मों की यथार्थवादी कहानियाँ आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।

लेखक/ लेखिका: रचियेता वैष्णव (कविशाला - Content Writer)