शाख़ों से टूट जाएँ वो पत्ते नहीं हैं हम
आँधी से कोई कह दे कि औक़ात में रहे
भारत की इस भूमि पर अनेक साहित्यकारों ने जन्म लिया है, जिन्होंने अपने साहित्यिक योगदान से भारतीय साहित्य को समृद्ध करने का काम किया है। जिस तरह से एक कलाकार अपनी कल्पनाओं को उड़ान देने के लिए रंगों का प्रयोग करता है और उन्हें अपने अंदाज में कागज पर उकेरकर लोगों तक पहुंचाता है, ठीक उसी प्रकार से एक लेखक शब्दों को औजार बनाकर समाज की विविधता, संघर्ष और उम्मीदों को अपने लेखन में अपने अनूठे अंदाज में उकेरता है।
उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर यह आवश्यक है कि हम उनके साहित्यिक योगदान को पहचानें और उनकी गहराई को समझें। इन लेखकों ने न केवल समाज के विभिन्न पहलुओं को अपनी लेखनी के माध्यम से सामने लाया है, बल्कि उनकी रचनाएँ आज भी हमें प्रेरित करती हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं।
राहत इंदौरी(1जनवरी,1950-11अगस्त,2020)
राहत इन्दोरी का नाम सुनते ही शेरों और शायरी का जादू हमारे दिलों में बस जाता है। 1 जनवरी 1950 को मध्य प्रदेश के इन्दौर में जन्मे राहत इन्दोरी न सिर्फ़ एक मशहूर शायर थे, बल्कि एक बेहतरीन चित्रकार, प्रोफेसर और हिंदी फिल्मों के गीतकार भी थे। उनकी शायरी में ज़िंदगी की हर रंगत बयां होती है, प्यार से लेकर दर्द तक, हास्य से लेकर व्यंग्य तक। उनकी जुबान से निकले शब्द सीधे दिलों को छू जाते थे। उनकी पंक्तियाँ न सिर्फ़ महफ़िलों में गूँजती थीं, बल्कि आम इंसान के दिलों में भी अपनी खास जगह बना चुकी हैं। राहत इंदौरी की शायरी में समाज के हर पहलू की झलक मिलती है, जिसने उन्हें आम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया। वे केवल शेरों और शायरी में ही नहीं, बल्कि भारतीय फिल्म उद्योग में भी अपने लिखे गानों से एक प्रभावशाली छाप छोड़ी। “आज हमने दिल का हर क़िस्सा” (फ़िल्म- सर), “तुमसा कोई प्यारा, कोई मासूम नहीं है” (फ़िल्म- खुद्दार), “खत लिखना हमें, खत लिखना” (फ़िल्म- खुद्दार), “रात क्या मांगे, एक सितारा” (फ़िल्म- खुद्दार), “एम बोले तो, मैं मास्टर” (फ़िल्म- मुन्नाभाई एमबीबीएस) आदि उनके द्वारा लिखे प्रसिद्ध गीतों में शामिल हैं। उन्हें 2005 में पद्मश्री, 2016 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, और 2019 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके समर्पण और शायरी के प्रति उनके प्रेम का प्रमाण है।
उनके द्वारा लिखी हुई कुछ प्रसिद्ध शायरियां:
(1)“मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं, जो अपने दुश्मनों को भी अपनी जान कहते हैं”
यह हिंदुस्तान के लोगों की उदारता, प्रेम और सहनशीलता को दर्शाता है, जिसे सभी अपने परिवार की तरह मानते हैं, वह शत्रु ही क्यों न हो।
(2) “कश्ती चलानी है तो समंदर चलो, और अगर तुमको डर है तो किनारा छोड़ दो”
यह बताता है कि यदि आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको जोखिम लेना होगा। डर को छोड़कर आगे बढ़ते रहना चाहिए, क्योंकि असली सफलता केवल साहस और चुनौतियों का सामना करने से ही मिलती है। यदि आपको डर लगता है, तो सुरक्षित स्थान (किनारा) को छोड़कर जोखिम उठाना जरूरी है।
(3) “तूफां से आंख मिलाओ, सैलाबों पर वार करो, मल्लाहों के चक्कर छोड़ो, तैर कर दरिया पार करो”
यह शेर साहस और आत्मविश्वास का संदेश देता है। जीवन की कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना साहस से करना चाहिए। जो भी बाधाएं आएं, उन्हें सीधे चुनौती दो और उन्हें पार करने का प्रयास करो। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने बलबूते पर आगे बढ़ो। जीवन की राह में खुद को मेहनत और प्रयास के जरिए सफल बनाना चाहिए, ना कि दूसरों के सहारे।
लेखक/ लेखिका: रचियेता वैष्णव (कविशाला - Content Writer
