[एक शाहरुख में पूरा हिन्दुस्तान बसता है - अखिल कट्याल]
वो कभी राहुल है कभी राज
कभी चार्ली तो कभी मैक्स
सुरिंदर भी वो हैरी भी वो
देवदास भी और वीर भी
राम मोहन कबीर भी
वो अमर है समर है
रिजवान, रईस, जहांगीर भी
शायद इसलिए कुछ लोगों के हलक में फंसता है
कि एक शाहरुख में पूरा हिन्दुस्तान बसता है।
[वो रिश्ते दिल दिल दिल थे - नीरज घेवाण]
'बंधन है रिश्तों में
काटों की तारें हैं
पत्थर के दरवाजे दीवारें
बेलें फिर भी उगती हैं
और गुच्छे भी खिलते हैं
और चलते हैं अफसानें
किरदार भी मिलते हैं
वो रिश्ते दिल दिल दिल थे।
