बुंदेलखंडी बोली में आयोजित हुआ ट्विटर स्पेस!

अगर आप बुंदेलखंडी बोली में किसी भी तरह का साहित्य लिखते हैं तो कविशाला के साथ साझा करें: साझा करें

[Category: Bundelkhandi Literature]

क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों को आगे लाने का प्रयास. कविशाला ने ट्विटर पर बुंदेलखंडी भाषा को बढ़ावा देने, बुंदेलखंडी भाषा के नए साहित्य/साहित्यकरों को प्लेटफार्म देने एवं पुराने बुंदेली साहित्य के संरक्षण देने के लिए एक वार्ता का आयोजन किया. 

इस स्पेस में बुंदेलखंड की धरती से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया. चर्चा में बुंदेलखंड के महाकवि ईसुरी व साहित्यकार जगनिक, उनके बहु प्रसिद्द ग्रंथ परमाल रासो व आल्हखण्ड के विषय में चर्चा हुई. साथ ही बुंदेलखंड की माटी से सम्बन्ध रखने रखने वाले महान साहित्यकारों जैसे, "कवि केशव, मैथिलीशरण गुप्त, उपन्यास सम्राट वृन्दावन लाल वर्मा, पद्माकर, लाल बिहारी, श्रीपति, मुंशी अजमेरी, गंगाधर व्यास, इन्दीवर, निदा फा़जली तथा ताबाँ झाँसवी आदि पर चर्चा हुई. 

साथ ही बुंदेली साहित्य व बुंदेली काव्य साहित्य की अलग-अलग विद्याओं जैसे लोकगीत, सोहर गीत, वर्षा गीत, झूला गीत व गारी गीत के सन्दर्भ में चर्चा की गयी.





अगर आप बुंदेलखंडी बोली में किसी भी तरह का साहित्य लिखते हैं तो कविशाला के साथ साझा करें: साझा करें

[Category: Bundelkhandi Literature]