“सरकार किसी भी भाषा से चलाई जाए पर लोकतंत्र हिंदी और भारतीय भाषाओं के बल पर ही चलेगा” — जगदीश चंद्र माथुर 

जगदीश चंद्र माथुर (16 जुलाई,1917 – 14 मई,1978)

जगदीश चंद्र माथुर एक प्रमुख भारतीय नाटककार, कहानीकार और हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे। उनका जन्म 16 जुलाई, 1917 को उत्तर प्रदेश में स्थित बुलंदशहर जिले में हुआ था। वे हिंदी साहित्य के साथ-साथ भारतीय रंगमंच के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। जगदीश चंद्र माथुर के नाटकों की कई विशेषताएँ हैं जो उन्हें हिंदी साहित्य और रंगमंच में एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करती हैं। उनके नाटकों में सामाजिक मुद्दों की गहरी समझ, संवेदनशीलता, भारतीय इतिहास और संस्कृति की गहरी जानकारी और भाषा की सहजता है। उनके द्वारा रचित प्रमुख कृतियों में ‘कोणार्क', 'भोर का तारा', 'ओ मेरे सपने', 'पहला राजा' आदि शामिल हैं। उनके नाटकों में सामाजिक सुधार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सांस्कृतिक एकता जैसे मुद्दों पर आधारित होते हैं। उन्होंने न केवल नाटक लिखा है बल्कि रेडियो नाटकों और प्रहसनों में भी अपना योगदान दिया है। वे 1950 के दशक में आकाशवाणी के निदेशक के रूप में कार्यरत थे। इस भूमिका में उन्होंने रेडियो के माध्यम से भारतीय संस्कृति, साहित्य और समाज की महत्वपूर्ण बातें प्रसारित करने का कार्य किया। उन्होंने हिंदी और भारतीय भाषाओं के प्रमुख साहित्यकारों को रेडियो के मंच पर लाने का कार्य किया। सुमित्रानंदन पंत, रामधारी सिंह दिनकर और बालकृष्ण शर्मा आदि जैसे प्रख्यात लेखकों को रेडियो के माध्यम से जनता तक पहुंचाया। रेडियो नाटकों में उनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में से एक "कोणार्क" है, जिसने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। इसके अलावा, उनके अन्य रेडियो नाटक जैसे "एक तमाशा" और "पहला राजा" भी बहुत लोकप्रिय हुए। वे न केवल एक नाटककार और साहित्यकार थे, बल्कि एक प्रखर प्रशासनिक अधिकारी भी थे। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था। उनका सरकारी नौकरी का सफर 1941 में शुरू हुआ जब उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य किया और उनकी प्रशासनिक क्षमता ने उन्हें एक प्रभावी अधिकारी के रूप में स्थापित किया। उन्हें साहित्य, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में अपने विशेष योगदान के लिए 'विद्यावारिधि', 'कालिदास अवॉर्ड' और 'बिहार राजभाषा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1978 में उनका निधन हो गया लेकिन उनकी रचनाएँ आज भी हिंदी साहित्य और रंगमंच के क्षेत्र में प्रेरणा का स्त्रोत बनी हुई है.

एस.टी ज्ञानानंद (16जुलाई,1922– 6जनवरी,2011 )

सुरगली तिमोथी ज्ञानानंद कवि तेलगु भाषा के एक प्रमुख कवी थे। उनका जन्म 16 जुलाई, 1922 में हैदराबाद में हुआ था। उनके लेखन में 'धर्म ग्राहम', 'वंशधारा', 'अक्षराभिषेकम', 'गोलकोंडा काव्यम', 'क्रिस्टुम्नम' और 'नाजीविथा गाथा' जैसी महान कविताएँ शामिल हैं। उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें बहुत से सम्मानों से सम्मानित किया गया है, जिसमें अंध्र प्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार, और 'पैदी लक्ष्मैया' पुरस्कार आदि शामिल हैं। उन्हें 2001 में भारत सरकार द्वारा भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। 6 जनवरी 2011 में 88 वर्ष की आयु में आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में उनका निधन हो गया था।

लेखक/ लेखिका: रचियेता वैष्णव (कविशाला - Content Writer)