"पहली बार छठ का गीत लिखा और गाया है। इस बार छठ माई की कृपा से कलम से एक छठ का गीत निकल आया और लिखते वक़्त कोशिश रही कि गीत के बोल और धुन में कुछ तो नई कोशिश हो। हमें उम्मीद है कि छठ गीत के तमाम पारंपरिक धुन और बोल के बीच ये गीत भी आपके मन को छू सके।जय हो।"
~ नीलोत्पल मृणाल
--------------------------
घरे घर करिहा अंजोर
ढरके ना एको आँखी लोर
ढरके ना एको ......
सुखे ना जी गंगा जी के धार
छठी मैया किरिपा तोहार
छठी मैया जीयतो मरत
छुटे नाही छठी के बरत
छुटे नाही छठी......
कोसिया भराये हर साल
गोदिया में खेले लछमी लाल
दउरा में केला नारियल उख
हरिहा घाटे घाटे दुख
हरिहा घाटे घाटे.....
दउरा के भारी लागे न भार
साजल चुनरी लाल रतनार
सुगा अब पायीं गईलें ज्ञान
घवद जूठहियें ना खहियेँ बान
घवद जूठहियें ना.......
मांगी मैया अंचरा पसार
जगमग करे ई संसार
--------------------------
नहाय-खाय के साथ ही चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व आज से शुरू हो रहा है. निलोत्पल मृणाल द्वारा गाया गया और शीला देवी फिल्म्स की टीम द्वारा निर्मित 'जगमग करे ई संसार' गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस गाने को प्रवेश मल्लिक ने म्यूजिक दिया है, जबकि लिखा निलोत्पल मृणाल ने है. वहींं म्यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका धीरेंद्र ठाकुर निभा रहें हैं. इस वीडियो गीत को श्वेता दत्ता ने डायरेक्ट किया. - Prabhat khabar

