साहित्य, सिनेमा, थियेटर का समन्वय और साथ में होना तो आम बात है लेकिन जब पति और पत्नी दोनों साहित्य और सिनेमा की सेवा में लगे हो तो यह यात्रा और अच्छी हो जाती है! व्यक्तिगत रूप से मै अजय ब्रह्मात्मज जी को करीब २ वर्षो से जनता हूँ, इसके पहले सोशल मीडिया में जुड़े हुए थे और कभी-कभार कुछ बातें हो जाती थी! सिनेमा को लेकर जितना ज्ञान उनके पास है वो शायद ही किसी और पत्रकार के पास होगा! अगर आप सच में यह जानना चाहतें है की संवाद और साक्षात्कार क्या होता है तो उनके लिखे गए हर लेख को गहराई से पढ़े, हर बार कुछ न कुछ नया आपको देखने को मिलेगा! अजय जी लेखक, फ़िल्म समीक्षक, रिसर्चर और यूट्यूबर होने के साथ एक ईमानदार व्यक्तित्व रखने वाले ऐसे पत्रकार हैं जो शायद ही कभी अपनी कलम से समझौता करते हैं, जो जैसा है वैसे लिखना - उनके कुछ लेख, जिनको पढ़ने के बाद आप खुद निर्णय कर सकते है की अजय जी की लेखनी कुछ अलग ही है:

- मृणाल सेन की ‘नील आकाशेर नीचे’ (महादेवी वर्मा के संस्मरण ‘वह चीनी भाई’ पर आधारित फिल्म)

- 'भाषा से भाव बनता है: अमिताभ बच्चन' | अजय ब्रह्मात्मज से बातचीत

भाषा को लेकर एक अलग जागरूकता है! ऐसे वक्त में जब ग्लैमर वाली पत्रकारिता ही लोगों तक पहुँचती थी, जिसमे जानकारी से ज्यादा ग्लैमर होता है हिंदी पत्रकारिता को हीन-भावना से देखा जाता था उस वक्त अजय जी ने सिनेमा में हिंदी पत्रकारिता के महत्व को साबित किया! ग्लैमर होना चाहिए मगर जानकारी और तथ्य भी होने जरूरी हैं!

अजय ब्रह्मात्मज के साथ कविशाला में एक संवाद:



अजय जी की किताबें और साक्षात्कार Notnul पर उपलब्ध हैं!

अब बात करते हैं, हम अजय जी की जीवन संगिनी विभा जी की तो उनके साहित्य और सिनेमा का समन्वयन एक अलग तरीके का है! समाज की वास्तविकता समस्याओं पर संवाद उनकी लेखनी में बड़े आसान तरीके से समझी जा सकती है! एक अचंभित करने वाली बात यह है की कभी भी अजय जी और विभा जी एक मंच पर साथ नहीं दिखते, दोनों ने अपनी अलग अलग पहचान बनायी हुयी है जो हम सबको प्रेरणा देती है! विभा जी हिन्दी और मैथिली की लेखक, अनुवादक, नाट्य-लेखक, व्यंग्य लेखक, नाट्य व फिल्म कलाकार, फोक प्रेजेंटर, ‘अवितोको रूम थिएटर’ की प्रणेता व कैंसर अचीवर विभा रानी कथा, नाटक, उपन्यास आदि के लेखन के अतिरिक्त एकल नाटक, मिथिला के लोकगीतों व लोक साहित्य के उन्नयन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। सात कथा संग्रह- ‘बंद कमरे का कोरस’, ‘चल खुसरो घर आपने’, ‘इसी देश के इसी शहर में’, ‘कर्फ़्यू में दंगा’, ‘द=देह, दरद और दिल’ (हिन्दी), ‘खोह से निकसइत’, ‘रहथु साक्षी छठ घाट’ (मैथिली), दस प्रकाशित नाटक ‘आओ तनिक प्रेम करें’, ‘दूसरा आदमी दूसरी औरत’, ‘अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो’, ‘पीर पराई’, ‘मियां मुसलमान’, ‘प्रेग्नेंट फादर’, ‘मैं कृष्णा कृष्ण की’ (हिन्दी), ‘भाग रौ’ आ ‘बालचन्दा’ व 'मदति करू माई' (मैथिली), लोक साहित्य पर दो किताबें ‘मिथिला की लोक कथाएँ’, ‘गोनू झा के किस्से’, व्यंग्य संग्रह ‘छम्मकछल्लो कहिस’, कैंसर- अनुभव पर दो कविता संग्रह ‘समरथ-CAN’, ‘क्यूंकि ज़िद है-I Must’, नौ अनूदित किताबों सहित बत्तीस किताबें प्रकाशित। ‘जयशंकर प्रसाद’ व ‘भारतेन्दु’ (फिल्म-लेखन), ‘आकाश’ (सीरियल लेखन), फिल्म ‘मिथिला मखान’ व ‘अनवांटेड’ के गीत, ‘सुरभि’, ‘पाथेर पांचाली’ फिल्म में मैथिली वॉयस ओवर, फिल्म ‘भोर’ में वोकल आर्टिस्ट। अभिनय- फिल्म ‘लाल कप्तान’ ‘मॉनसून फुटबॉल’ (मराठी), ‘अनवांटेड’, यशराज फिल्म्स व अन्य। वेब सीरीज- महारानी. सोलो थिएटर पर विशेष व निरंतर काम। नाटक ‘पॉपकॉर्न ब्रेस्ट्स’, वर्कशॉप, कविता-पाठ व मोटिवेशनल वार्ता द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान। लोकगीतों द्वारा नारी सशक्तिकरण व ‘डहकन’ (गाली गीत) तथा ‘खिस्सा कहे खिसनी’ द्वारा मिथिला की संस्कृति और किस्सागोई का प्रचार-प्रसार। ‘न्यूनतम में अधिकतम’ की अवधारणा संग “अवितोको रूम थिएटर” की मार्च, 2014 में शुरुआत व देश भर में इसके चैप्टर्स की स्थापना सहित न्यूनतम लागत में अच्छे व सार्थक नाटक और मंच देने की मुहिम। यूट्यूब चैनल पर ‘बोले विभा’ में सामाजिक विषयों पर बातचीत और ‘BB का Male किचन’ द्वारा पुरुष रसोई को बढ़ावा। जेल बंदी, वृद्धाश्रम, ‘विशेष वर्ग’ के लिए साहित्य, कला व रंगमंच से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन। साहित्य और रंगमंच में निरंतर योगदान के लिए 26 से अधिक सम्मान। साहित्य हेतु- किरण पुरस्कार, 2021, प्रथम लाड़ली मीडिया अवार्ड, 2009, प्रथम व्यंग्य रचनाकार सम्मान, 2009, (ब्लॉग chhammakchhallokahis.blogspot.com), कथा अवार्ड, 1999 (मैथिली कथा), घनश्यामदास सर्राफ साहित्य सम्मान, 1999 (हिन्दी कथा संग्रह), डॉ माहेश्वरी सिंह ‘महेश’ सम्मान, 1999 (मैथिली कथा संग्रह)। नाटक हेतु- नेमिचन्द्र जैन नाट्य लेखन सम्मान, 2020, रासकला नाट्य लेखन सम्मान, 2017, डॉ अनिल मुखर्जी नाट्य सम्मान, 2015, सर्वोत्तम महिला कलाकार व सर्वोत्तम नाटक सम्मान, 2013 (नाटक ‘आओ तनिक प्रेम करें’), आचार्य विष्णुदास भावे सम्मान, 2011 (नाटक- ‘दूसरा आदमी दूसरी औरत’- महाराष्ट्र राज्य सरकार), ई-शोध नाट्य-लेखन सम्मान, 2014, मोहन राकेश सम्मान, 2005 (नाटक)। समग्र साहित्य, नाटक व सामाजिक कार्य हेतु- साहित्य सेवी सम्मान, 2011, प्रथम राजीव सरस्वत सम्मान, 2009, विमेन अचिवर्स सम्मान, 1999 & 2000, सर्वोत्तम सुझाव सम्मान, 2002!

विभा रानी के साथ कविशाला में एक संवाद:



जीवन का यह सफर आगे वर्षों तक चलता रहे! आप दोनों को बहुत बहुत शुभकामनाएं!

- अंकुर मिश्रा