"पिता की उपस्थिति जीवन में उस नीम की छांव सी सुखद होती है जिसका होना ही हमारे खुद होने का सा अहसास है। आज पिताजी को गुज़रे ठीक एक महीना हुआ। संयोग से आज पितृ दिवस है और विश्व संगीत दिवस भी। दुनिया के सभी पिताओं को कृतज्ञ समर्पण है मेरा यह गीत जो अवध की ग्रामबालाओं के कंठों में पीढ़ियों से संरक्षित रहा.. पिता के साथ लखनऊ की सुरम्य वीथिकाओं की स्मृतियों को समर्पित आज मेरा यह गीत.. सुनिए, सुनाइये साझा कीजिये" ~ मालिनी अवस्थी

बाबा निबिया कै पेड़ जिनि काटेउ,
निबिया चिरैया बसेर, बलैया लेहु बीरन की।
बिटियन जिनि दुख देहु मोरे बाबा,
बिटिया चिरैया की नाँय, बलैया लेहु बीरन की।
बाबा सगरी चिरैया उड़ि जइहैं,
रहि जइहैं निबिया अकेलि, बलैया लेहु बीरन की।
बाबा सगरी बिटियवै जइहैं ससुरे,
रहि जइहैं अम्मा अकेलि, बलैया लेहु बीरन की।