मिर्ज़ापुर" एक लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज है जो अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होती है। इस सीरीज का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। यह सीरीज़ उत्तर प्रदेश में स्थित मिर्ज़ापुर की एक काल्पनिक कहानी पर आधारित है, जहां अपराध, हिंसा और शक्ति की लड़ाई को दर्शाया गया है।“"मिर्ज़ापुर" में राजनीति, अपराध और पारिवारिक संघर्ष के तत्वों को मिलाकर एक गहरी और रोमांचक कहानी प्रस्तुत की गई है। यह सीरीज़ विभिन्न पात्रों के इर्द-गिर्द घूमती है जो किसी भी हद तक जाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।
समीक्षा:
यह सीरीज़ पहली बार 16 नवंबर 2018 को रिलीज़ की गई थी। उसके बाद इसका दूसरा सीज़न 23 अक्टूबर 2023 को रिलीज़ किया गया था। मिर्ज़ापुर के दूसरे सीज़न ने लोगों के बीच कई प्रश्न छोड़ दिए थे, जिनके जवाब के साथ मिर्ज़ापुर सीज़न 3 आ चुका है। मिर्ज़ापुर 3 इस साल की सबसे प्रतीक्षित सीरीज़ों में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था। अब उनकी प्रतीक्षा समाप्त हो चुकी है। यह 5 जुलाई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो चुकी है। अब प्रश्न यह है कि क्या 'मिर्ज़ापुर 3' दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा? 'मिर्ज़ापुर 3' में पंकज त्रिपाठी, अली फ़ज़ल, विजय वर्मा, स्वेता त्रिपाठी और अन्य कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं। मुन्ना भैया की अनुपस्थिति के कारण लोगों ने इस सीरीज में कुछ अधूरापन महसूस किया है। तीसरा सीजन वहीं से शुरू होता है जहां से दूसरा सीजन समाप्त हुआ था। मुन्ना भैया की मृत्यु हो जाती है और कालीन भैया कोमा में चले जाते हैं। इस सीजन में कालीन भैया का स्क्रीन स्पेस कम है और गुड्डू भैया को अधिक शक्तिशाली दिखाया गया है, जिसके कारण उनका रोल भी बहुत महत्वपूर्ण है। गुड्डू और गोलू का बदला पूरा हो चुका है, लेकिन अब लड़ाई कुर्सी को लेकर है। मिर्ज़ापुर की गद्दी किसको मिलेगी? पूरे पूर्वांचल की शक्ति कालीन भैया के पास थी, जिसे अब गुड्डू अपने हाथ में लेना चाहता है, लेकिन उसके सामने रतिशंकर शुक्ला का बेटा शरद शुक्ल खड़ा है। रतिशंकर शुक्ला को गुड्डू ने ही मौत के घाट उतारा था, जिसका बदला शरद गुड्डू से लेना चाहता है। वीणा (कालीन भैया की पत्नी) गुड्डू के साथ हैं। पिछले दो सीजनों की तुलना में, इस सीजन में भौकाल कम है, गुंडागर्दी और हिंसा के सीन्स कम दिखाए गए हैं, कुछ मजेदार सीन्स भी हैं लेकिन उनकी संख्या भी कम है। इस बार मेकर्स ने कहानी को मुख्य केंद्र में रखा है। जिन दर्शकों को केवल एक्शन और गुंडागर्दी पसंद है, उन्हें शायद यह सीजन थोड़ा कम रोमांचक लग सकता है, लेकिन अंत में एक धुआंधार हिंसक सीन दिखाया गया है।इस सीजन में महिलाओं जैसे गोलू, बिना, माधुरी, राधिया और जारीना का किरदार काफी दमदार दिखाया गया है। उनके किरदार और डायलॉग्स काफी मजबूती से प्रस्तुत किए गए हैं। इस सीजन में, पिछले दो सीजनों की अपेक्षा महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका ने उनकी विशेष पहचान बनाई है। मिर्जापुर की उम्मीदें बड़ी हैं, और सीरीज़ अच्छी है, लेकिन उत्कृष्ट नहीं। कई सीन्स बहुत खींचे गए हैं। मिर्जापुर के प्रेमियों को यह पसंद आएगी, लेकिन उन्हें भौकाल में कमी का अहसास हो सकता है।
मिर्ज़ापुर 3 से कुछ प्रसिद्द और लोगो द्वारा शराहे हुए डायलॉग्स
- हमको तुम चाहिए,और तुमको गुड्डू,और गुड्डू को पूर्वांचल,किसी को कुछ नहीं मिलेगा...
- पूर्वांचल में जो गर्मी का हाल है, एक उंगली तो ट्रिगर पर रखनी पड़ती है...
- ये गद्दी, ये परंपरा बाउजी और हमने बनाई थी...
- गुड्डू पंडित को कोई चुनौती नहीं कर सकता, यह मैसेज पूरे पूर्वांचल में गूंजना चाहिए...
- मिर्ज़ापुर में पावर हमेशा गद्दी की रहती है, और मुकाबला दावेदारों का...
- हमारा तो गुनाह यही है कि हम गुड्डू पंडित के बाप हैं…
रेटिंग: 4.5/5
इस शो को देखकर आपको पहाड़ियों की खूबसूरती और वहां छिपे रहस्यों की एक रोमांचक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
