याचना नहीं, अब रण होगा,
जीवन-जय या कि मरण होगा।
रामधारी सिंह दिनकर
मनोज बाजपेयी भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में से एक माने जाते हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी से सिनेमा को नई दिशा दी है। उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता और अनूठी शैली से दर्शकों के दिलों में एक खास स्थान प्राप्त किया है। उनका जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के एक छोटे से गाँव बेलवा में एक साधारण से किसान परिवार में हुआ था। उनकी माता एक गृहणी और पिता एक किसान थे। आज उनका नाम हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में शामिल है, लेकिन उनके अभिनेता बनने का सफर संघर्षो से भरा हुआ है। उनका अभिनय के प्रति रुझान बचपन से ही था और वह गांव के नाट्य प्रस्तुतियों में भाग लिया करते थे। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दाखिला लेने का कई बार प्रयास किया, किन्तु असफल रहे। इसके पश्चात भी, उन्होंने हार नहीं मानी और दिल्ली में ही बैरी जॉन के साथ थिएटर करना शुरू कर दिया और अभिनय की बारीकियों को सीखते रहे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत, दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले एक धारावाहिक ‘स्वाभिमान’ से की और अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1994 में शेखर सुमन की फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ से की, जिसमें उन्होंने एक डाकू की छोटी सी भूमिका निभाई थी। 1998 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘सत्या’ से उन्हें वास्तविक पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने भीकू म्हात्रे का किरदार निभाया, जो आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार किरदारों में से एक माना जाता है और इस भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। उन्होंने गैंगस्टर से पुलिस अफसर, और पत्रकार आदि तक हर प्रकार के किरदार निभाए। वह अपनी विभिन्न शैलियों और भूमिकाओं में अपनी शक्तिशाली प्रदर्शन देने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में सत्या(1998), शूल (1999), पिंजर (2003), स्पेशल छब्बीस (2013), अलीगढ़ (2015), और सोनचिरैया (2019) शामिल हैं। 2012 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में उनके द्वारा निभाए गए ‘सरदार खान’ के किरदार से उन्हें एक नई पहचान मिली। इस फिल्म में मनोज की भूमिका को दर्शकों और आलोचकों दोनों ने खूब सराहा और इस फिल्म ने मनोज के करियर को और भी बुलंदियों पर पंहुचा दिया। इसके अतिरिक्त मनोज बाजपेयी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी एक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 2019 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुए बेब सीरीज 'द फॅमिली मैन' में उन्होंने एक खुफिया एजेंट ‘श्रीकांत तिवारी’ का किरदार निभाया, जिसने उन्हें नए दर्शकों के मध्य लोकप्रिय कर दिया।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक धारावाहिक से की थी और आज वे भारतीय सिनेमा जगत में एक प्रमुख अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं और उनकी सौवीं फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई 2024 को थिएटर्स में रिलीज़ की गई थी और अब 26 जुलाई को Zee5 पर रिलीज़ की जाएगी।
भैया जी, 26 जुलाई को Zee5 पर रिलीज़ होगी, जिसे अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य पात्र में नजर आते हैं। यह कहानी एक आदमी के चारों ओर केंद्रित है जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का प्रतिशोध लेता है। इस फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है कि भैया जी (राम चरण) को खबर मिलती है कि उनके सौतेले भाई वेदांत की दिल्ली में हुई एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई है, लेकिन उनके दोस्त बताते हैं कि वेदांत की मृत्यु दुर्घटना से नहीं, बल्कि अभिमन्यु और उसके पिता चंद्रभान द्वारा की गई पिटाई के कारण हुई है। जब भैयाजी वेदांत की अस्थियों को लेकर अपने गांव में लौटते हैं, तो पूरा गांव वेदांत की मृत्यु पर शोक व्यक्त करता है। इस स्थिति में भैयाजी को अपनी पुरानी जीवनशैली को अपनाने की मजबूरी का एहसास होता है, जहां वे एक खतरनाक गैंगस्टर थे। इस फिल्म में वफादारी और प्रतिशोध जैसे विषयों को गहराई से दर्शाया गया है।भैया जी में एक दमदार एक्शन सीक्वेंस, भावनात्मक और रौंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स हैं। इसे आई.एम.डी.बी पर 6.6 की रेटिंग मिली है। मनोज बाजपायी की सौवे फिल्म के रूप में "भैया जी" उनके करियर में खास स्थान रखती है, जो उनकी अभिनय क्षमताओं और फिल्म की भावनात्मक गहराईयों को दर्शाती है।
