ज़ुबाँ को बन्द करें या मुझे असीर करें मेरे ख़याल को बेड़ी पिन्हा नहीं सकते । ये कैसी बज़्म[1] है और कैसे इसके साक़ी[2] हैं शराब हाथ में है और पिला नहीं सकते । ये बेकसी भी अजब बेकसी है दुनिया में कोई सताए हमें हम सता नहीं सकते । कशिश[3] वफ़ा की उन्हें खींच लाई आख़िरकार ये था रक़ीब[4] को दावा वे आ नहीं सकते । जो तू कहे तो शिकायत का ज़िक्र कम कर दें मगर यक़ीं[5] तेरे वादों पै ला नहीं सकते । चिराग़ क़ौम का रोशन है अर्श पर दिल के इसे हवा के फ़रिश्ते बुझा नहीं सकते ।