ज़बाँ पे आह न सीने पे दाग़ लाया मैं

तुम्हारी बज़्म से क्या ना-मुराद आया मैं

सुराग़-ए-मेहर-ओ-मोहब्बत का ढूँडियो न कहीं

कि उन की राख हवा में बिखेर आया मैं

ज़मीं की शम्ओं से जब दिल को रौशनी न मिली

फ़लक से चाँद सितारे उतार लाया मैं

ख़याल ओ फ़िक्र की आवारगी अरे तौबा

निकल गया जो कहीं हाथ ही न आया मैं

हज़ार क़ाफ़िले मर्ग ओ हयात के गुज़रे

न दर्द ने कभी थामा न मुस्कुराया मैं

शबाब पर था चमन इंतिख़ाब-ए-गुल कैसा

तमाम फूल नज़र में समेट लाया मैं

कोई सफ़र सा सफ़र था कोई थी बाट सी बाट

रह-ए-हयात पे दो-गाम चल न पाया मैं

बजाए नाला रज़ा बार-हा हुआ ऐसा

ग़मों की शोरिश-ए-पैहम पे मुस्कुराया मैं