ये जो उठ रहा है, क्या है, चारो तरफ़, बड़ी दूर तक, ये जो लपट है, ये जो धुआँ है। मुद्दत से सुलग-सुलग के, खौल-खौल के अब उठा है। जो खौफ़नाक, झुलस रहा तेरी ज़मीं, तेरा आसमाँ है, ये चुभेगा ही, तू घुटेगा ही, लहू सोख कर के खिला है। अब मिट रहे, जल-भुन रहे तेरे जुल्म का ये मर्सिया है। इस आग का, इस लपट का तू तमाशबीन नया-नया है, हाँफ ले, काँप ले अब तू भी, ये नया-नया सिलसिला है।