ये इश्क़ ने देखा है, ये अक़्ल से पिन्हाँ है क़तरे में समन्दर है, ज़र्रे में बयाबाँ है ऐ पैकर-ए-महबूबी मैं, किस से तुझे देखूँ जिस ने तुझे देखा है, वो दीदा-ए-हैराँ है सौ बार तेरा दामन, हाथों में मेरे आया जब आँख खुली देखा, अपना ही गिरेबाँ है ये हुस्न की मौजें हैं, या जोश-ए-तमन्ना है उस शोख़ के होंठों पर, इक बर्क़-सी लरज़ाँ है "असग़र" से मिले लेकिन, "असग़र" को नहीं देखा अशआर में सुनते हैं, कुछ-कुछ वो नुमायाँ है