
वो रंग-ए-रुख़ वो आतिश-ए-ख़ूँ कौन ले गया
ऐ दिल तिरा वो रक़्स-ए-जुनूँ कौन ले गया
ज़ंजीर आँसुओं की कहाँ टूट कर गिरी
वो इंतिहा-ए-ग़म का सुकूँ कौन ले गया
दर्द-ए-निहाँ के छीन लिए किस ने आईने
नोक-ए-मिज़ा से क़तरा-ए-ख़ूँ कौन ले गया
Read More! Earn More! Learn More!
