वो हुस्न जिसको देख के कुछ भी कहा न जाए दिल की लगी उसी से कहे बिन रहा न जाए । क्या जाने कब से दिल में है अपना बसा हुआ ऐसा नगर कि जिसमें कोई रास्ता न जाए । दामन रफ़ू करो कि बहुत तेज़ है हवा दिल का चिराग़ फिर कोई आकर बुझा न जाए । नाज़ुक बहुत है रिश्त-ए दिल तेज़ मत चलो देखो तुम्हारे हाथ से यह सिलसिला न जाए । इक वो भी हैं कि ग़ैर को बुनते हैं जो कफ़न इक हम कि अपना चाक गिरेबाँ सिया न जाए ।