विजन गिरीपथ पर चटखती पत्तियों का लास हृदय में निर्जल नदी के पत्थरों का हास 'लौट आ, घर लौट' गेही की कहीं आवाज़ भींगते से वस्त्र शायद छू गया वातास ।