लेटे थे गिरि ऊपर हम कोमल दूब पर फिरते थे इधर उधर शैलों पर नीर भर करते कुछ परामर्श आपस में सूर्य को देख-देख शिखरों पर आ-आ एकत्र हो होती थी नील-नील शैलों की श्रेणियाँ जिनको थी डरा रहीं पट-पट कर बिजलियाँ सहसा तूफ़ान वना वन वन चिल्लाए अम्बर में शब्द हुए भूधर थर्राए दौड़े घनघोर मेघ हाथों में वज्र ले आहत हो सूर्य कहाँ जाने जा छिपे ।