उन आँखों में बवंडर देखा कोई झील नहीं समंदर देखा। खुद को खोया था जितना हमने तुम्हारे अंदर देखा। इस भीड़ में सूरमा थे शायद हमने उछलता बंदर देखा। कहते हैं लोग दुनियादार हमें हमने आईने में कलंदर देखा। इक और दिन चुपचाप गुजरा बेजां , बेजुबां कैलेंडर देखा।