ऊँट बड़े तुम ऊट-पटाँग! गरदन लंबी, पूंछ जरा-सी आँखें छोटी, दाटत बड़े, ऊबड़-खाबड़ पीठ, ऊँघते रहते अक्सर खड़े-खड़े। बँधी गद्दियाँ हैं पैरों में लेकिन झाडू जैसी टाँग! सारा हुलिया बेढंगा है शीशा देखो कभी अगर, लोट-पोट खुद हो जाओगे होगी अकड़ रफूचक्कर। चाल तुम्हारी ऐसी जैसे चलता कोई पीकर भाँग!