तुम्हारे जन्म-दिन पर आएगी स्वतंत्रता तुम्हारे जन्म-दिन पर सजेगा लालक़िला तुम्हारे जन्म-दिन पर ले जाए जाएँगे प्रधानमंत्री ऊपर बखान करेंगे । सलामी लेंगे । झण्डा खींचेंंगे तिरंगा तुम्हारे जन्म-दिन पर खूब झमाझम होगी बारिश झूमेंगे गरजेंगे मेघ तुम्हारे जन्म-दिन पर ख़ूनी दरवाज़े पर पुलिस का दस्ता होगा तुम्हारे जन्म-दिन पर पर मारे जाएँगे कश्मीरी दो-चार तुम्हारे जन्म-दिन पर फिरूँगा अकेला न जाने कहाँ कब तक ! तुम्हारे जन्म-दिन पर एक दिन और बड़ी हो जाओगी तुम तुम्हारे जन्म-दिन पर ताज़े फूल बार-बार बासी हो जाएँगे । तुम्हारे जन्म-दिन के एक दिन बाद लौटूँगा अमर होकर तुम्हारे जन्म-दिन पर ।