तुम्हारा डर भी कितना अजीब है, जब वो तुम्हारे क़रीब है, तो तुम्हें लग रहा है, तुम महफ़ूज़ हो, पर जो हक़ीक़त है, वो इसके उलट है - कि जब तुम डरते हो, तो वार करते हो, फिर मुझे और मुझ से सबको, इक्कठा करते हो. और सबको इक्कठा देखकर, तुम फिर से डर जाते हो, ओह सॉरी, मर जाते हो. तुम्हारा डर भी कितना अजीब है न... और हाँ, गर सोचते हो, कि ये सियासी नशा, ये तक़ाबूर-ओ-ग़ुरूर, तुम्हारे हमदम हैं, तो सुनो! वो कब्र की ओर बढ़ते, तुम्हारे ही कदम हैं!