तुमने क्यों ने कही मन की ? रहे बंधु तुम सदा पास ही- खोज तुम्हे, निशि दिन उदास ही- देख व्यथित हो लौट गई मैं, तुमने क्यों न कही मन की ? तुम अंतर में आग छिपाए रहे दॄष्टि पर शांति बिछाए मैं न भूल समझी जीवन की तुमने क्यों न कही मन की ? खो मुझको जब शून्य भवन में तुम बैठे धर मुझे नयन में कर उदास रजनी यौवन की कहते करुण कथा मन की ! मैं न सुधा लेकर हाथों में आई उन सूनी रातों में स्मिति बन कर न जीवन की मैं बन गई व्यथा जीवन की ! जब मैं अब दूर जा चुकी रो-रो निज सुख-दुख सुला चुकी अब मैं केवल विवश बंधन में कहते क्यों मुझ से मन की ? तुमने क्यों न कही मन की ?