तुम पूछते हो जाम में क्या रखा है
और भला इस शाम में क्या रखा है।
गाँधी, नेहरू, भुट्टो, बुश ,पटनायक
और पूछते हो नाम में क्या रखा है।
बन जाएँ जो गर नफरत का सबब
ऐसे रहीम और राम में क्या रखा है।
थाली में खाना हो,पास में वक्त नहीं
जनाब ऐसे भी काम में क्या रखा है।
टटोलकर बटुए को कहते हैं हम
क्या देखें? वैसे दाम में क्या रखा है।