तुझसे बिछड़ के दिल की सदा कू-ब-कू गई ले आज दर्द-ए-इश्क की भी आबरू गई वो रतजगे रहे न वो नींदों के काफ़िले वो शाम-ए-मैकदा वो शब्-ए-मुश्कबू गई दुनिया अजब जगह है कहीं जी बहल न जाए तुझसे भी दूर आज तेरी आरज़ू गई कितनी अजीब शै थी मगर ख्वाहिश-ए-विसाल जो तेरी हो के भी न तेरे रूबरू गई रूठी तो खूब रूठी रही हमसे फ़स्ल-ए-गुल आई तो फिर निचोड़ के दिल का लहू गई सीना लहुलहान था हर-हर कली का आज बादे-ए-सबा चमन से बहुत सुर्खरू गई