तूफ़ान से उलझ गए लेकर ख़ुदा का नाम आख़िर नजात पा ही गए नाख़ुदा से हम पहला सा वह जुनूने-मुहब्बत नहीं रहा कुछ-कुछ सम्भल गए हैं तुम्हारी दुआ से हम ख़ूए-वफ़ा मिली दिले-दर्द-आश्ना मिला क्या रह गया है और जो माँगें ख़ुदा से हम पाए-तलब भी तेज था मंज़िल भी थी क़रीब लेकिन नजात पा न सके रहनुमाँ से हम