थोड़ा वक्त जो लिया,उनका नुकसान हो गया कितना मसरूफ अब देखो इन्सान हो गया। मेरी तंगी की खबर शायद लग गयी उनको मेरे पहुँचते ही घर उनका सुनसान हो गया। जो बेशकीमती जेवर हुआ करता था कभी बाजार में खड़ा अब मेरा ईमान हो गया। कभी भगवा आतंक, कभी इस्लामी आतंक गुनाह भी अब हिन्दू , मुसलमान हो गया। शहर को सब भागे ख्वाहिशों की दौड़ में वो मेरा गाँव अब कितना वीरान हो गया। महज़ इक पाँच का सिक्का भीख में दे कर अपने बड़प्पन का उसको गुमान हो गया।