तेरी सदा का है सदियों से इंतज़ार मुझे मेरे लहू के समुन्दर जरा पुकार मुझे मैं अपने घर को बुलंदी पे चढ़ के क्या देखूं उरूज-ए-फ़न मेरी दहलीज़ पर उतार मुझे उबलते देखी है सूरज से मैंने तारीकी न रास आएगी ये सुब्ह-ए-ज़रनिगार मुझे कहेगा दिल तो मैं पत्थर के पाँव चूमूंगा ज़माना लाख करे आ के संगसार मुझे वो फाकामस्त हूँ जिस राह से गुज़रता हूँ सलाम करता है आशोब-ए-रोज़गार मुझे