तेरी बज़्म-ए-तरब में सोज़-ए-पिन्हाँ लेके आया हूँ| चमन में यादे-अय्याम-ए-बहाराँ लेके आया हूँ| तेरी महफ़िल से जो अरमान-ओ-हसरत लेके निकला था, वो हसरत लेके आया हूँ वो अरमाँ लेके आया हूँ| तुम्हारे वास्ते ऐ दोस्तो मैं और क्या लाता, वतन की सुबह और शाम-ए-ग़रीबाँ लेके आया हूँ| मैं अपने घर में आया हूँ मगर अन्दाज़ तो देखो, के अपने आप को मानिन्द-ए-महमाँ लेके आया हूँ|