सूरज का सफ़र ख़त्म हुआ रात न आयी हिस्से में मेरे ख़्वाबों की सौग़ात न आयी मौसम ही पे हम करते रहे तब्सरा ता देर दिल जिस से दुखे ऐसी कोई बात न आयी यूं डोरे को हम वक्त की पकड़े तो हुए थे एक बार मगर छूटी तो फिर हाथ न आयी हमराह कोई और न आया तो क्या गिला परछाई भी जब मेरी मेरे साथ न आयी हर सिम्त नज़र आती हैं बेफ़स्ल ज़मीनें इस साल भी शहर में बरसात न आयी