चलो खारे में उतरते हैं
सागर मंथन करते हैं।
बादल से शिकायत क्या
सूरज को पकड़ते हैं।
आग नहीं है शय बुरी
हाथों को समझते हैं।
जो इश्क में तिजारत है
खसारा से नहीं डरते हैं।
दर्द तो इक दवा भी है
थोड़ा सा इसे सहते हैं।
सुनते हैं सबकी हम
थोड़ा अपनी भी कहते हैं।
जो थोड़ा सा हमें जीना है
हम थोड़ा सा मरते हैं।
खुल कर हम रोते भी हैं
फिर जी भर कर हँसते हैं।
संग सूरज उठते हैं हम
और संग सूरज ढलते हैं।