सींची हुयी अश्कों से, दिल में उगी फसल है ये न समझो कि महज़ स्याही से लिखी ग़ज़ल है ये। आईना जब भी देखता है मुझे, कह ही देता है जो सामने है, कितने ही लोगों की नकल है ये। आपको तो मुफलिसी दिखती है इस झुग्गी में जनाब, इक माँ , दो बच्चों का इक महल है ये। तुम जो मुस्कुराती हो मेरा दिल रखने के लिए मेरे इश्क के सफ़र में जानां इक ख़लल है ये।