क्या असीम होने का सुख था?भार मुझे विस्तार हुआ।घड़ियाँ गिन-गिन कर, एकाकीजीवन थका, असार हुआ।
समझा नहीं किसी ने ‘अपना’, सबके लिए ‘पराया’ था;
मुझ ‘महान’ को अखिल विश्व की लघुता ने ठुकराया था।
सहज-सजीले इंद्रधनुष-सीशून्य असीम गगन में,सहसा उदित हुईं तुम मेरेइस सूने जीवन में।
मेरी ओर मुड़ीं पल में तब जग की आँखें सारी;
सुंदरि, सतरंगी सीमा थी कितनी सरस तुम्हारी!