सारे नियम कानून हम तो जान के बैठे हैं क्या करें खुद को भी पहचान के बैठे हैं। जोड़,घटाव,गुणा,भाग कर लो ताल्लुक का ये इश्क ही है ,हम तो ये मान के बैठे हैं। न कश्ती,न पुल हैं,हैं कितने ही भँवर इसमें दरिया पार तो कर लेंगे,ये ठान के बैठे हैं। तुम पत्थर के फूल,अलहदा ही मौसम है हम भी इस पर्वत पे तम्बू तान के बैठे हैं।