सारे जहाँ से अच्छा - इक़बाल's image
708K

सारे जहाँ से अच्छा - इक़बाल

सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा। हम बुलबुलें हैं इसकी वह गुलिस्तां हमारा ॥ ग़ुर्बत में हों अगर हम रहता है दिल वतन में। समझो वहीं हमें भी दिल हो जहाँ हमारा ॥ परबत वो सबसे ऊँचा, हमसाया आसमां का। वो संतरी हमारा वो पासवां हमारा ॥ गोदी में खेलती हैं, जिसकी हज़ारों नदियां। गुलशन है जिसके दम से रश्के जिनां हमारा॥ ऐ आबे रोदे गंगा वह दिन है याद तुझको। उतरा तेरे किनारे जब कारवां हमारा ॥
Read More! Earn More! Learn More!