सर झुका ही रहता है इक गली से गुजरते हुए हमने देखा है लहरों को साहिल पे पसरते हुए। ऐ जिंदगी हम नाचेंगे खुशी से,तू नचा तो सही हमने देखा है मिट्टी को चाक पे निखरते हुए। वो सुर्ख़ गुलाब खिला खिला है काँटों के सँग खुशबू भी लुटाएगा वो टूट कर बिखरते हुए। कपड़े कम मालूम न पड़ेंगे आपको घर में कभी जो देख लेंगे उस बस्ती में बच्चों को सिहरते हुए। कलर ब्लाइंडनेस नहीं है,रंग बस भूले हैं आप मोर को देखिए कभी खिड़की से थिरकते हुए।