आँख मन्दिर के कलश पर रखो शंख बजने की घड़ी आ पहुँची देवदासी के कदम रुक- रुक कर आगे बढ़ते हैं जमीं के नीचे गाय को सींग बदलने की बड़ी जल्दी है बुलहवस आखों ने फिर जाल बुना खून टपकाती जबाँ फिर से हुई मसरुफे-सफर साधना भंग ना हो अब के भी जोर से चीख के श्लोक पुजारी ने पढ़े आँख मन्दिर के कलश पर रक्खो