सानेहा नहीं टलता सानेहे पे रोने से

हब्स-ए-जाँ न कम होगा बे-लिबास होने से

अब तो मेरा दुश्मन भी मेरी तरह रोता है

कुछ गिले तो कम होंगे साथ साथ रोने से

मतन-ए-ज़ीस्त तो सारा बे-नुमूद लगता है

दर्द-ए-बे-निहायत का हाशिया न होने से

सच्चे शेर का खलियान और भरता जाता है

दर्द की ज़मीनों में ग़म की फ़स्ल बौने से

हादसात-ए-पैहम का ये मआल है शायद

कुछ सुकून मिलता है अब सुकून खोने से

किस हुनर से यारों ने दास्ताँ रक़म कर ली

मेरे ख़ून-ए-दिल में ही उँगलियाँ डुबोने से