साक्षरता है उज्ज्वल ठाँव,
पढ़ेगा गाँव तो बढ़ेगा गाँव
सूरज रट के जोड़ घटाव,
जग पे छींटे धूप या छाँव।
गुणा भाग से चलती नाव,
एक दो एक बढ़े दोनों पाँव
सूखता सूखे तन का जल,
काँधे पर धूप उठाता चल।
माथे पे कभी न आये बल,
मुट्ठी में तेरी है तेरा कल।
मरते दम तक थमे न पाँव,
लगाले प्यारे वक़्त से दाँव।
साक्षरता है उज्ज्वल ठाँव,
पढ़ेगा गाँव तो बढ़ेगा गाँव।