रुख़ों के चाँद लबों के गुलाब माँगे है

बदन की प्यास बदन की शराब माँगे है

मैं कितने लम्हे न जाने कहाँ गँवा आया

तिरी निगाह तो सारा हिसाब माँगे है

तमाम अरसा-ए-हस्ती धुआँ धुआँ है तो क्या

हर एक आँख मोहब्बत का ख़्वाब माँगे है

मैं किस से पूछने जाऊँ कि आज हर कोई

मिरे सवाल का मुझ से जवाब माँगे है

दिल-ए-तबाह का ये हौसला भी क्या कम है

हर एक दर्द से जीने की ताब माँगे है

बजा कि वज़-ए-हया भी है एक चीज़ मगर

नशात-ए-वस्ल तुझे बे-हिजाब माँगे है

जो इज़्तिराब ब-ज़ाहिर सुकून लगता है

हर एक शे'र वही इज़्तिराब माँगे है