1 min read 798.5K reads

रोज़-रोज़ का मरना, जीना कितनी बार - जयप्रकाश त्रिपाठी


रोज़-रोज़ का मरना, जीना कितनी बार ! उसका चाकू, अपना सीना कितनी बार ! मुद्दत से उसकी फुलवारी सींच रहे, कतरा-कतरा लहू-पसीना कितनी बार। पाँच बरस, फिर पाँच बरस, फिर पाँच बरस बीत चुके हैं साल-महीना कितनी बार। जोड़-घटाना, गुणा-भाग में उमर गई लाख-लाख पर एक कमीना कितनी बार।

Read more Earn more Learn more