1 min read 802.3K reads

रौरव नरक-कुंड में - महेन्द्र भटनागर


रौरव नरक-कुंड में मर-मर जीना कैसा लगता है कोई हमसे पूछे! सोचे-समझे, मूक विवश बन विष के पैमाने पीना कैसा लगता है कोई हमसे पूछे! हृदयाघातों को सह कर हँस-हँस अपने हाथों, अपने घावों को सीना कैसा लगता है कोई हमसे पूछे!

Read more Earn more Learn more