तंत्र सभी बेहाल देखिये राजनीति बदहाल देखिये कोई उत्तर नहीं मिल रहे कितने करें सवाल देखिये आश्वासन हर बार मिले हैं छले गए हर बार देखिये अस्पताल खुलते जाते हैं देश रहा बीमार देखिये शर्म छुपाती फिरती चेहरा बेशर्मी की चाल देखिये राज बदलते रहते है पर हाल वही हर बार देखिये हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई सभी वोट का माल देखिये गाय भैंस से किसको मतलब वोट की सारी चाल देखिये धर्मनिरपेक्ष वही हैं जो भी माँ पर करें सवाल देखिये मज़हब किसान और गरीबी सब सत्ता की ढाल देखिये धन के बिना न चलता जीवन धन ही बना जंजाल देखिये जीवन सदैव ख़्वाब रहेगा सत्य रहेगा काल देखिये बुद्धिमान सब लोग हुए तो घर में हुई दीवाल देखिये जेब भरी है धन से सबकी मन लेकिन कंगाल देखिये स्कूलों की नहीं है गिनती और शिक्षा के हाल देखिये ईद पे है इफ्तार यहां पर होली पर न जुहार देखिये