रहीये अब ऐसी जगह चलकर, जहां कोई न हो हम-सुखन कोई न हो और हम जुबां कोई न हो बेदरो-दीवार सा इक घर बनाया चाहिये कोई हमसाया न हो और पासबां कोई न हो पड़ीये गर बीमार, तो कोई न हो तीमारदार और अगर मर जाईये, तो नौहा ख़वां कोई न हो