क़लम के जादूगर! अच्छा है, आज आप नहीं हो| अगर होते, तो, बहुत दुखी होते| आप ने तो कहा था कि, खलनायक तभी मरना चाहिए, जब, पाठक चीख चीख कर बोले, मार – मार – मार इस कमीने को| पर, आज कल तो, खलनायक क्या? नायक-नायिकाओं को भी, जब चाहे , तब, मार दिया जाता है| फिर जिंदा कर दिया जाता है| और फिर मार दिया जाता है| और फिर, जनता से पूछने का नाटक होता है- कि अब, इसे मरा रखा जाए? या जिंदा किया जाए? सच, आप की कमी, सदा खलेगी – हर उस इंसान को, जिसे मुहब्बत है, साहित्य से, सपनों से, स्वप्नद्रष्टाओं, समाज से, पर समाज के तथाकथित सुधारकों से नहीं| हे कलम के सिपाही, आज के दिन आपका सब से छोटा बालक, आप के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन, सादर समर्पित करता है |