जाती नगरिया, बजरिया, डगरिया, सहत-सहत अपमान रे। आदिवंशी वीर कोई है दुखहरिया, करे जो जाति-उत्थान रे॥ विद्या-विहीन करत बेगरिया, मुल्की हक हूँ भुलान रे। धन बिन बने सब हाँड़ की ठठरिया, बिसरा वंश-विज्ञान रे॥ द्विज सारे देखैं अति हीन नजरिया, छीन आत्म-अभिमान रे। दीन बनाय कीन बेदरिया, मिलत न कहुँ सम्मान रे॥ अब सब करें संगठन सहरिया, छूत-अछूत महान रे। 'हरिहर' तजि अब मोह-निदरिया, हक बंटवाओ समान रे॥