कहाँ तुम रहते हो, भगवान! कभी न तुमको देखा मैंने, सका न तुमको जान। रहते हो तुम पास हमारे, फिर कैसे लूँ मान। तजो, अकेले रहने की, क्यों डाली ऐसी बान। नाथ! ऊबते होगे, कर लो हमसे ही पहचान।