फूलों को महकने दीजिये बच्चों को चहकने दीजिये। थोड़े हल्के हों बस्ते इनके बचपन को सँवरने दीजिये। बेखौफ नींद मिले इनको ख्वाबों को पलने दीजिये। कभी झुग्गियाँ भी ये देखें कभी धूप में जलने दीजिये। कुछ और दिन ये बच्चे रहें जवानी को टलने दीजिये। थोड़ा भरम भी तो अच्छा है नाव कागजी चलने दीजिये।